अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में मामला कुछ और निकला

Updated:
विज्ञापन
अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में मामला कुछ और निकला

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि युवक का अपहरण नहीं हुआ है़, वह खुद गायब हुआ है़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो आहर के समीप से बुधवार की दोपहर सन्नी सिंह (पिता नरेश सिंह निवासी सिरदल्ला, बिहार) का अपहरण कर लिये जाने की बात सामने आयी. हालांकि, पुलिस जांच में यह मामला कुछ और निकला़ युवक का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को उसकी मां सुमा देवी ने बताया कि उनका पुत्र सन्नी कुमार (30 वर्ष) बुधवार को अपने एक मित्र प्रदीप कुमार के साथ बाइक (जेएच12क्यू 0487 ) से ट्रैक्टर खरीदने की बात कह कर झुमरीतिलैया आया था़ इसी दौरान कथित रूप से उसका अपहरण कर लिया गया़ मां के अनुसार, दो वर्ष पूर्व सन्नी की रामपुर करमा (चौपारण थाना) की लड़की पूजा से उसके पिता गिरधारी सिंह व अन्य ने जबरन शादी करा दी थी़ इस मामले में ही उसके पुत्र का अपहरण किया गया है़ हालांकि, पुलिस ने जब आवेदन के आधार पर जांच शुरू की, तो पता चला कि युवक ने अपनी पत्नी को कुछ माह पूर्व मायके लाकर छोड़ दिया था़ गत मंगलवार को उसने अपनी पत्नी को मिलने के लिए तिलैया बुलाया़ इस दौरान लड़की के परिजन भी आ गये. युवक ने पत्नी को यहीं से विदा करने की बात कही, तो परिजनों ने चौपारण जाकर विदा करने की बात कही़ इसके बाद चौपारण थाना में सुहलनामा हुआ़ युवक बाद में लड़की को लेकर तिलैया पहुंचा और यहां लड़की को अचानक छोड़ गायब हो गया़ इसके बाद परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया़ थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि युवक का अपहरण नहीं हुआ है़, वह खुद गायब हुआ है़ परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गयी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola