सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गिरिडीह रोड कोडरमा निवासी नितेश मालाकार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया.
विज्ञापन
कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत लख्खीबागी के समीप बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गिरिडीह रोड कोडरमा निवासी नितेश मालाकार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक युवक मोटरसाइकिल से कोडरमा अपना घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से चली आ रहे वाहन से चकमा खाने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे युवक घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल भेजा गया. वहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










