ePaper

यज्ञ से धार्मिक चेतना का होता है विकास : महामंडलेश्वर

Updated at : 24 Feb 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
यज्ञ से धार्मिक चेतना का होता है विकास : महामंडलेश्वर

इंदरवा पंचायत स्थित सलयडीह में विश्व कल्याणार्थ एक मार्च से शुरू होनेवाले 11 दिवसीय श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा सह संकट मोचन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भगवान की प्रतिमा का भव्य शोभायात्रा निकाला गया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. इंदरवा पंचायत स्थित सलयडीह में विश्व कल्याणार्थ एक मार्च से शुरू होनेवाले 11 दिवसीय श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा सह संकट मोचन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भगवान की प्रतिमा का भव्य शोभायात्रा निकाला गया. इससे पूर्व भगवान भोलेनाथ और बजरंग बली की प्रतिमा को सोमवार को जयपुर से ध्वजाधारी धाम लाया गया. इसके बाद धाम परिसर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सलयडीह मंदिर पहुंची. मौके पर ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि यज्ञ से वातावरण साफ, स्वच्छ और शुद्ध होता है. साथ ही लोगों में धार्मिक चेतना का विकास होता है. यज्ञ समिति के सहदेव यादव और यमुना यादव ने बताया कि 11 दिवसीय महायज्ञ एक मार्च को कलशयात्रा से शुरू होगा. यज्ञ का समापन 11 मार्च को भंडारा के साथ होगा. इस अवसर पर राजकुमार यादव, प्रकाश यादव, तरुण यादव , मनोज यादव, मनीष कुमार, गौरीशंकर कुमार, श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola