मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कृतज्ञता दिवस मना

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :02 May 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कृतज्ञता दिवस मना

विद्यालय के कैप्टन शौर्या प्रभाकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

कोडरमा . मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रांगण में विश्व कृतज्ञता दिवस मनाया गया. विद्यालय के कैप्टन शौर्या प्रभाकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.छात्रा अनन्या शौर्या ने स्कूल के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों और सहयोगी कर्मचारियों के महत्व पर प्रकाश डाला. इस दौरान कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए विशेष खेलों का आयोजन किया गया. महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में संगीता ने जीत हासिल की. पुरुषों के लिए आयोजित पेपर कप गेम में श्रवण विजेता रहे. विद्यालय प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. बेस्ट दीदी का खिताब राधा दीदी और पूनम दीदी को दिया गया, जबकि बेस्ट भैया के सम्मान से बहादुर, लालू और प्रभू को नवाजा गया. प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि कृतज्ञता केवल एक शब्द नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक सूत्र है. निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि यह दिवस हमें अपने आसपास की अच्छाई को पहचानने और उन लोगों का धन्यवाद करने का अवसर देता है, जो नि:स्वार्थ भाव से हमारी सेवा करते हैं. संचालन अमिषा सिन्हा ने किया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola