समर्पण संस्था की कार्यशाला में दस्तावेजीकरण और संचार पर मंथन
कार्यशाला को संबोधित करते वक्ता. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में संस्था समर्पण द्वारा हमारे अनुभव-हमारी आवाज़ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभावी संचार और दस्तावेज़ीकरण पर चर्चा हुई।
कोडरमा: संस्था समर्पण की ओर से सोमवार को होटल सेलिब्रेशन, कोडरमा में "हमारे अनुभव-हमारी आवाज" विषय पर दस्तावेजीकरण एवं प्रभावी संचार को लेकर एक दिवसीय सहभागी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सामाजिक कार्यों और समुदाय के अनुभवों को प्रभावी ढंग से दस्तावेजीकृत कर उन्हें बदलाव की सशक्त आवाज के रूप में प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करना था।
कार्यशाला में डॉक्यूमेंटेशन, फोटो वॉयस, फोटो क्वालिटी, सक्सेस स्टोरी, चैलेंज स्टोरी, स्टोरी ऑफ चेंज तथा थ्योरी ऑफ चेंज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। प्रतिभागियों को बताया गया कि समुदाय के अनुभवों, तस्वीरों और वास्तविक घटनाओं को किस प्रकार प्रभावी दस्तावेजों में बदलकर सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाया जा सकता है।
दिल्ली से आयी प्रशिक्षक नीतू सिंह ने दस्तावेजीकरण की विभिन्न विधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अच्छे कार्य का प्रभाव तब और बढ़ जाता है, जब उसे प्रमाण, गुणवत्तापूर्ण तस्वीरों और मानवीय कहानियों के साथ व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया जाए।
संस्था के सचिव इंद्रमणि साहू ने कहा कि हर तस्वीर अपने आप में एक कहानी कहती है और हर कहानी बदलाव की गवाही देती है। आवश्यकता केवल इसे सही तरीके से प्रस्तुत करने की है।
कार्यशाला में संस्था समर्पण की टीम, यूथ क्लब के सक्रिय सदस्यों तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों से आये इंटर्न ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने भविष्य में बेहतर दस्तावेजीकरण और प्रभावी संचार को लेकर साझा कार्ययोजना भी तैयार की।
कार्यक्रम में रिसोर्स मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार, प्रोग्राम फैसिलिटेटर नवीन कुमार, प्रोग्राम मैनेजर सलोनी कुमारी सहित जितेंद्र कुमार, योगेश कुमार, राजेश कुमार, निलेश कुमार, लवली कुमारी, कल्पना कुमारी एवं पिंकी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










