झुमरीतिलैया में डेंगू-मलेरिया रोकने को चला विशेष अभियान

Updated:
विज्ञापन

मौके पर नगर अध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया नगर परिषद ने डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए पूरे शहर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू किया। नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन

कोडरमा: बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर परिषद ने पूरे शहर में विशेष स्वच्छता एवं रोग नियंत्रण अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के निर्देश पर महाराणा प्रताप चौक, सुभाष चौक, झंडा चौक समेत शहर के विभिन्न वार्डों, सार्वजनिक स्थलों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर एवं आवश्यक कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि बरसात के दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से उन स्थानों को चिह्नित कर छिड़काव कराया जा रहा है, जहां मच्छरों के पनपने और संक्रमण फैलने की आशंका अधिक रहती है।

उन्होंने लोगों से भी अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा कहीं भी जलजमाव नहीं होने देने की अपील की।

इधर, अध्यक्ष रमेश हर्षधर के निर्देश पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम एवं परिषद की टीम ने झंडा चौक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया।

इस दौरान चौक पर टूटी हुई टाइल्स को बदलने, पुल की मरम्मत कराने तथा पूरे परिसर में रंग-रोगन का कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया, ताकि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर झंडा चौक आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप में नजर आए।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola