महिला का शव बरामद, पति पर प्रताड़ना का आरोप

Updated:
विज्ञापन
महिला का शव बरामद, पति पर प्रताड़ना का आरोप

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा पंचायत के मलकोको गांव से सटे जंगल के रास्ते में मंगलवार सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ. मृतका की पहचान 40 वर्षीया शकुंतला देवी (पति सुनील ठाकुर) के रूप में की गयी. बताया गया कि मंगलवार की सुबह कुछ लोग गांव से सटे जंगल जा रहे थे. इसी बीच महिला का शव देखा. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि पुलिस जब मामले की जांच कर रही थी, उसी दौरान मृतका के मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसके बाद पूछताछ के क्रम में शव की पहचान हुई. घटना को लेकर मृतका के भाई दामोदर ठाकुर ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है़ दर्ज मामले में उसने मृतका के पति पर प्रताड़ित करने तथा प्रताड़ना से तंग आकर महिला द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाया गया है. थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि महिला की मौत किस कारण से हुई है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola