बैठक में एचआर के उप महाप्रबंधक का स्वागत
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

केटीपीएस इडीसीएल इकाई ने एचआर के साथ बैठक की.
विज्ञापन
जयनगर. केटीपीएस इडीसीएल इकाई ने एचआर के साथ बैठक की. बैठक के दौरान सदस्यों ने एचआर के उप महाप्रबंधक फ्रांसिस हेब्रम का स्वागत किया तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान संचालित सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की गयी, जिसमें आंबेडकर जयंती के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गयी. मौके पर अभिरंजन कुमार, सुनिमा नायक, संजय कुजूर, सूरज प्रकाश, विपिन दास, संतोष कुमार, ललित एक्का, डेनियल, जितेंद्र कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद थे.
रमजान माह: चौथे जुमा की नमाज अदा की
जयनगर. प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में रमजान माह के चौथे जुमा की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गयी. मौके पर काफी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने मस्जिदों में पहुंचकर अल्लाह की इबादत की और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा व खुशहाली की दुआ मांगी. जामा मस्जिद जयनगर के मुफ्ती अमीरुद्दीन मिस्बाही ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, तकवा और इंसानियत का पैगाम देता है. उन्होंने लोगों से समाज में अमन-शांति बनाये रखने और देश की तरक्की के लिए दुआ करने की भी बात कही. इधर, त्योहार को देखते हुए बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










