सिमरकुंडी, बंदरचोकवा, अरैया व उदालो में बनेंगी जलमीनार

Updated:
विज्ञापन
सिमरकुंडी, बंदरचोकवा, अरैया व उदालो में बनेंगी जलमीनार

जलमीनार निर्माण से संबंधित व्यक्तिगत व सामुदायिक वन पट्टा के मामलों को लेकर डीसी ने अंचल अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया

विज्ञापन

कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा कोडरमा. समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. इस निमित बुलायी गयी बैठक की अध्यक्षता डीसी ऋतुराज ने की. बैठक के दौरान जिले के डगरनवां पंचायत अंतर्गत सिमरकुंडी, बंदरचोकवा, अरैया व उदालो गांव में जल जीवन मिशन के तहत जलमीनार निर्माण के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गयी. जलमीनार निर्माण से संबंधित व्यक्तिगत व सामुदायिक वन पट्टा के मामलों को लेकर डीसी ने अंचल अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिये विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश बैठा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अनुज कुमार सिन्हा व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola