ePaper

तीन से अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी

Updated at : 29 May 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
तीन से अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी

पीड़िता आसमा खातून ने एसडीओ को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

जयनगर. पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने के विरोध में थाना क्षेत्र के कटिया परसाबाद के पीड़ित परिवार ने तीन जून से थाना गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की है. बताया गया कि कटिया निवासी आसमा खातून (पति मनुवर आलम) ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना व पिकेट में आवेदन दिया था, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. 72 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर तीन जून से अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है. इसे लेकर पीड़िता आसमा खातून ने एसडीओ को आवेदन दिया है.

राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय का बेहतर रिजल्ट

जयनगर. प्रखंड के परसाबाद में संचालित राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. सचिन कुमार ने 477 अंक लाकर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया. वहीं 475 अंक लाकर रोहित कुमार ने दसवां स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र कुमार दास ने बताया कि इस वर्ष इस विद्यालय से कुल 278 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 276 विद्यार्थी पास हुए हैं. छात्राओं में शीतल कुमारी विद्यालय में टॉप स्थान प्राप्त की है, ज्योति कुमारी द्वितीय स्थान पर है तथा करिश्मा कुमारी तृतीय स्थान हासिल किया है. प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार पांडेय व अन्य शिक्षकों ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola