मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

अभियान को लेकर बीएलए-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया

विज्ञापन

कोडरमा. शिववाटिका में जिला भाजपा द्वारा संगठनात्मक एवं मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलए-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन विजय यादव व नरेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि रांची के पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं. जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया. कार्यशाला में सूरज प्रताप मेहता, राजेश सिंह ,प्रभाकर लाल रावत, सत्यनारायण यादव,महेंद्र यादव, कामिनी देवी, चंद्रशेखर जोशी, शशि भूषण प्रसाद, सबिता देवी, संगीता सिन्हा, रणजीत सिंह, नरेश यादव, सुनील भारती, सुरेंद्र यादव, सुजीत कुमार, सुनील यादव, शंभु सिंह, नवीन चौधरी, प्रिया देवी, महेश वर्मा, मनोज मेहता, पारिजात सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola