ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

प्रखंड के जयनगर पूर्वी, पश्चिमी, कटहाडीह, ककरचोली व डंडाडीह में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जयनगर. उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार प्रखंड के जयनगर पूर्वी, पश्चिमी, कटहाडीह, ककरचोली व डंडाडीह में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डीटीओ विजय कुमार सोनी मौजूद थे. इस दौरान श्री सोनी व बीडीओ गौतम कुमार ने विभिन्न पंचायतोंं का दौरा कर परिसंपत्तियों का वितरण किया और स्टॉल का निरीक्षण किया. शिविर में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जनवितरण प्रणाली, शिक्षा विभाग, बाल विकास, चिकित्सा, पशुधन, मनरेगा, आवास आदि योजनाओं का स्टॉल लगाकर उन्हें लाभान्वित किया गया. इस दौरान जॉब कार्ड का वितरण किया गया. अबुआ आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया गया. पीडीएस के तहत राशन कार्ड, धोती साडी आदि का वितरण किया गया. समाज कल्याण विभाग द्वारा सावित्री फुले बाई योजना के तहत गोद भराई रस्म की गयी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, मलेरिया आदि की जांच कर दवा का वितरण किया गया. मौके पर मुखिया कौशर खान, प्रखंड बीस सूत्री के मिस्वाउद्दीन खान, पंसस अशोक सिंह, प्रखंड आकांक्षी फैलो अशोक कुमार सहित भारी संख्या में लाभुक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola