कनवर्सा इंग्लिश एंड गिटार एकेडमी में वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
कनवर्सा इंग्लिश एंड गिटार एकेडमी में वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. अड्डी बंगला स्थित कनवर्सा इंग्लिश एंड गिटार एकेडमी में वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मातृत्व के प्रति सम्मान, भावनात्मक जुड़ाव, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का विकास करना था. कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस दौरान विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया. मिंटू खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदया पिलानिया द्वितीय एवं आरव कुमार तृतीय स्थान पर रहे. विजेताओं को सम्मानित किया गया. मौके पर संस्था की निदेशक दीपिका शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मौके पर कुछ विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई भी दी गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में सिमरन, प्रशांत राज, अमजद, लक्ष्य एवं अर्पणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola