ePaper

विक्टोरिया पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह

Updated at : 02 Feb 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
विक्टोरिया पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह

छात्रा शीतल कुमारी, शिवानी कुमारी, रिचा कुमारी और संतोषी कुमारी ने विदाई गीत गाकर सभी की आंखें नम कर दी.

विज्ञापन

डोमचांच. बिरजामु स्थित विक्टोरिया पब्लिक स्कूल में समारोह आयोजित कर 10वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. छात्रा शीतल कुमारी, शिवानी कुमारी, रिचा कुमारी और संतोषी कुमारी ने विदाई गीत गाकर सभी की आंखें नम कर दी. प्राचार्य मुकेश कुमार यादव ने कहा कि इस प्रकार की विदाई बहुत ही भावुक कर देने वाली है. उन्होंने कहा कि सफलता केवल उच्च मुकाम हासिल करना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना भी है. विद्यालय के निदेशक भरत कुमार यादव ने विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम की शुभकामनाएं दी. संचालन शिक्षक विकास यादव ने किया. मौके पर शिक्षक रोहित कुमार, शंभू यादव, राजेश यादव ,पवन यादव, पंकज यादव, रामविलास पासवान के अलावा कृष्णा कुमार, कृष कुमार, पीयूष कुमार, प्रमोद ,अभिमन्यु, खुशबू, अजमेरी खातून, प्रीति, सहाना, मनीषा आदि मौजूद थे.

रामचरित मानस महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा

मरकच्चो. तेलोडीह पंचायत अंतर्गत पडरिया में श्री श्री 1008 श्री राम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा में 151 महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. यज्ञाचार्य ने कलश यात्रा को रवाना किया. कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ पंचखेरो जलाशय के तट पर पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश में जल भरा गया. यहां से कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया. कलश यात्रा व अन्य अनुष्ठान में यज्ञाचार्य अंबिका प्रसाद पांडेय, आचार्य पंडित बृजनंदन शास्त्री, सावित्री देवी, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, रमेश सिंह, शालिनी गुप्ता, विजय सिंह, राजकुमार यादव, कैलाश यादव, रविशंकर तिवारी, अनुराधा सीता, पोखराज गुप्ता, मनिंद्र राम, दीपक राम, एम चंद्रा, कृष्णदेव यादव, रविशंकर सिंह, रवींद्र पांडेय, संजय सिंह, संजय राम, प्रदीप राम, जागेश्वर सिंह आदि मौजूद थे. यज्ञ समिति के रामकृपाल सिंह व राजेश सिंह ने बताया कि कथा वाचिका मानस किंकरी मिथलेश्वरी शास्त्री द्वारा प्रतिदिन संध्या को संगीतमय रामकथा की जायेगी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola