झुमरीतिलैया: जैन मंदिर में श्रद्धा और उत्साह से मनी वीर शासन जयंती, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
शोभा यात्रा में मुनि श्री व अन्य. | Prabhat Khabar Network

शोभा यात्रा में मुनि श्री व अन्य. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के जैन मंदिर में वीर शासन जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। शोभायात्रा और ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: जैन मंदिर में गुरुवार को जैन संत सुयश सागर महाराज के सानिध्य में वीर शासन जयंती एवं ध्वजारोहण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत नगर में भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें बैंड-बाजे, घोड़ा-गाड़ी और बग्गी आकर्षण का केंद्र रहे. बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश और हाथों में जैन ध्वज लेकर शामिल हुईं. मंदिर परिसर में प्रतिष्ठाचार्य संजय भैया (मुक्तगिरि) एवं पंडित अभिषेक शास्त्री ने वैदिक विधि-विधान से ध्वजारोहण एवं पूजन संपन्न कराया.

समारोह में कोलकाता के सर्वेश, दिनेश और अखिलेश पाटनी परिवार ने ध्वजारोहण एवं मंच का उद्घाटन किया, जबकि गुवाहाटी के रतनमनी देवी–सुरेंद्र जैन परिवार ने अखंड दीप प्रज्वलित किया. विभिन्न श्रद्धालु परिवारों ने मंदिर में कई धार्मिक कलशों की स्थापना भी की.

अपने प्रवचन में जैन संत सुयश सागर महाराज ने कहा कि भगवान महावीर के शासन काल का शुभारंभ और उनकी प्रथम देशना इसी दिन हुई थी. उन्होंने श्रद्धालुओं से जियो और जीने दो के सिद्धांत को अपनाने तथा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

मुनि कौशल्य सागर महाराज ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही आत्मकल्याण संभव है. कार्यक्रम में जैन समाज के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola