केंद्रीय मंत्री ने किया माघी काली पूजा का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
झुमरीतिलैया. सार्वजनिक काली पूजा समिति गुमो के तत्वावधान में गढ़ पर आयोजित माघी काली पूजा का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के अरविंद सिंह और भाजपा के जिलाध्यक्ष अनूप जोशी मौजूद थे. पूजा समिति के संयोजक दीनानाथ पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. शनिवार की सुबह में माता की पूजा-अर्चना, चंडी पाठ, प्रसाद तथा शाम में महाआरती का आयोजन किया गया. रविवार को सुबह में पाठ और महाप्रसाद का वितरण होगा, शाम में आरती होगी. आयोजन को सफल बनाने में पूजा कमेटी के अध्यक्ष दिलीप प्रसाद वर्मा, सचिव विवेक पांडेय, कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, मनीष पांडेय, छोटेलाल पांडेय, जितेंद्र राम के अलावा कई ग्रामीण सक्रिय रूप से लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




