सतगावां में थाना प्रभारी को दी गयी विदाई

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 03 May 2026 9:20 PM

विज्ञापन

थाना प्रभारी को माला पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया.

विज्ञापन

सतगावां. थाना परिसर में रविवार को समारोह आयोजित कर थाना प्रभारी सौरव कुमार शर्मा को विदाई दी गयी. थाना प्रभारी को माला पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया. वक्ताओं ने सौरव कुमार शर्मा के 13 महीने के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने और पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी. सौरव कुमार शर्मा ने भी सतगावां की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों से मिले सहयोग को वह हमेशा याद रखेंगे. विदाई समारोह में प्रमुख प्रतिनिधि रामावतार चौधरी, मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, मंटू चौधरी, वीरेंद्र राय, नंदलाल साव, बीजेपी नेत्री ब्यूटी कुमारी, जेएमएम नेता अखिलेश कुमार, प्रवीण यादव, व्यवसायी भोला सेठ समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola