विचरिया नयीटांड़ में साप्ताहिक हाट की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
विचरिया नयीटांड़ में साप्ताहिक हाट की शुरुआत

प्रमुख विजय कुमार सिंह ने हाट का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत विचरिया नयीटांड़ में शनिवार को साप्ताहिक हाट की शुरुआत की गयी. प्रमुख विजय कुमार सिंह ने हाट का शुभारंभ किया. इस दौरान उनके साथ मुखिया रंजीत कुमार सिंह, कैलाश यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि रविशंकर तिवारी, मुखिया टिपन पासी, मुखिया सिकंदर पंडित मुख्य रूप से मौजूद थे. उद्घाटन के बाद प्रमुख ने कहा कि साप्ताहिक हाट लगने से क्षेत्र के किसानों, दुकानदारों एवं ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी. अब लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. हाट में सब्जी, फल, अनाज, कपड़े एवं घरेलू सामान की कई दुकानें सजीं, जहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी. साप्ताहिक हाट लगवाने में मनिंद्र राम, पंसस दीपक रामनारायन दास, कृष्णदेव यादव, एम चंद्रा, सकलदेव सिंह, जागेश्वर सिंह, प्रदीप राम, संजय सिंह, संजय राम, हंसराज रजक, विनय राम सहित अन्य की भूमिका अहम रही.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola