प्रस्तावित यज्ञ स्थल पर चला स्वच्छता अभियान

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :03 May 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
प्रस्तावित यज्ञ स्थल पर चला स्वच्छता अभियान

गांव के दक्षिणी व उत्तरी दोनों टोला में यह अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के कंद्रपडीह में 27 मई से होने वाले नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रस्तावित स्थल पर ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. इस दौरान गांव के दक्षिणी व उत्तरी दोनों टोला में यह अभियान चलाया गया. उल्लेखनीय है कि यहां यज्ञ को लेकर भूमि पूजन सह झंडा रोपण 10 मई को होगा, जबकि 27 से 30 मई तक नौका अहार के समीप यज्ञ होगा. यज्ञ के संचालन के लिए गठित समिति के संरक्षक त्रिभुवन रजक, अध्यक्ष सरयु यादव, काशी साव, उपाध्यक्ष बुलाकी यादव, धानेश्वर साव, राजकुमार मंडल, मुखिया संजय साव, सचिव संतोष वर्णवाल, उप सचिव छोटेलाल मंडल, कोषाध्यक्ष अखल निरंजन साव, उप कोषाध्यक्ष लखन साव तथा स्वागतकर्ता राजू साव व इंद्रदेव रविदास बनाये गये हैं. स्वच्छता अभियान के दौरान राजेंद्र यादव, रामगुल यादव, प्रेमचंद साव, मीडिया प्रभारी छोटेलाल मंडल, सिकेंद्र साव, जगदीश साव, मुन्ना साव, राजकुमार साव, देवंती देवी, मोहनी देवी, जया देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे..

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola