जहानाबाद के दो युवक बीयर के साथ गिरफ्तार

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद के दो युवक बीयर के साथ गिरफ्तार

आरपीएफ कोडरमा ने शनिवार को अवैध बीयर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. आरपीएफ कोडरमा ने शनिवार को अवैध बीयर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पचान मुकेश कुमार (22) पिता-रवि रंजन प्रसाद व रौशन कुमार (19) पिता- सत्येन्द्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है. दोनों दोनों जहानाबाद (बिहार) के घोषी खपड़ा मोड़ के रहनेवाले हैं. इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि उप-निरीक्षक सुशील कुमार, आरक्षी जितेन्द्र कुमार व ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 पर गश्त कर रहे थे. इसी दौरान न्यू एफओबी के पास दो युवकों को ट्रॉली व पिठ्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया. मुकेश कुमार की ट्रॉली बैग को चेक किया गया, तो उसमें 22 पीस बीयर तथा रौशन कुमार के बैग से 20 पीस बीयर बरामद किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola