चोरी की दस बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 27 Mar 2026 8:42 PM

विज्ञापन

डोमचांच में एक युवक को पकड़े जाने के बाद पुलिस को मिली सफलता

विज्ञापन

कार्रवाई: डोमचांच में एक युवक को पकड़े जाने के बाद पुलिस को मिली सफलता डोमचांच. पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी कुमार उर्फ राणा (निवासी जानपुर थाना डोमचांच कोडरमा) व रितिक कुमार (बोंगा थाना इचाक हजारीबाग) शामिल हैं. इनकी निशानदेही पर चोरी की दस बाइक बरामद की गयी हैं. पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि यह गिरोह कोडरमा जिले के अलावा हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ तथा अन्य सीमावर्ती जिलों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसी बीच 25 मार्च को राजेश कुमार यादव (पिता कैलाश यादव, निवसी चैनपुर) की बाइक चोरी होने की जानकारी पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी के नेतृत्व में जांच शुरू की. जांच के क्रम में टीम ने गुरुवार की देर शाम डोमचांच पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति को बाइक की चोरी का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़ा. पकड़े गये सन्नी कुमार उर्फ राणा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने साथियों आयुष कुमार (निवासी ढडहा थाना इचाक हजारीबाग) व रितिक कुमार (निवासी बोंगा इचाक हजारीबाग) के साथ मिलकर कोडरमा व आसपास के जिलों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि डोमचांच स्थित क्लिनिक के पास से एक बाइक की चोरी की थी, जिसे अपने साथी रितिक कुमार को खपाने के लिए दिया है. उक्त बाइक के अलावा अन्य जगहों से चोरी की गयी बाइक भी रितिक को खपाने के लिए दी गयी है. ऐसे में पुलिस ने रितिक के बोंगा इचाक स्थित घर में छापामारी की और उसकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद की गयी. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा अवर निरीक्षक रामवृक्ष राम व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola