पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि

झामुमो जिला सह सचिव गोविंद प्रसाद बिहारी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर झामुमो नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के परसाबाद कटिया स्थित झामुमो जिला सह सचिव गोविंद प्रसाद बिहारी के आवास पर श्र��्धांजलि सभा का आयोजन कर झामुमो नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी. यहां उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये और दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. पूर्व विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव ने कहा कि झारखंड अलग राज्य उन्हीं के संघर्षों की देन है. उन्होंंने राज्य अलग कराया. राज्यवासियों को हक-अधिकार दिलाया. गोविंद प्रसाद बिहारी ने कहा कि दिशोम गुरु को भारत रत्न मिले. मौके पर प्रखंड सचिव विवेक गुप्ता, संयुक्त सचिव डेगलाल महतो, पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, महेंद्र राय, अशोक स्वर्णकार, मनोज यादव, विवेक यादव, रविंद्र यादव, हरेंद्र यादव, चंद्रदेव यादव, सन्वी सोनी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola