नाबालिग को फंसा कर किया गलत काम, गिरफ्तार

लड़की तिलैया के बजरंग नगर में गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है.
झुमरीतिलैया. थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को झांसा में लेकर उसके साथ गलत काम करने के आरोप में एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी की पहचान 21 वर्षीय नौशाद खान (पिता खलील खान, सरमाटांड थाना जयनगर) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि लड़की तिलैया के बजरंग नगर में गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. युवक का गांव भी लड़की के गांव के पास है, इसलिए परिचय बढ़ाकर उसने हॉस्टल में आना-जाना शुरू कर दिया. इसी बीच लड़की को फंसा कर उसके साथ गलत काम किया. आरोप है कि उसने अश्लील तस्वीरें भी खींच ली. गत रात आरोपी हॉस्टल पहुंचा था, इस बीच सूचना पुलिस को मिली और उसे पकड़ा गया. मामले को लेकर पीड़िता के पिता के आवेदन पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है.
पत्थर लदा हाइवा जब्त, चालक फरार
कोडरमा. वन विभाग की टीम ने जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर निकासी कर परिवहन के मामले में बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक हाइवा (जेएच12आर-8960) को जब्त किया. रेंजर रामबाबू कुमार के अनुसार, सूचना मिली कि दुरगनिया संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से सफेद पत्थर ले जाया जा रहा है. सूचना पर वन विभाग ने उक्त पत्थर लोड हाइवा को पीछा करते हुए भोंडो- महतो आहर रोड में जब्त किया. हालांकि चालक भागने में सफल रहा.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




