ePaper

समाहरणालय लिपिक संवर्ग के 47 कर्मियों का स्थानांतरण

Updated at : 31 Jan 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय लिपिक संवर्ग के 47 कर्मियों का स्थानांतरण

डीसी मेघा भारद्वाज ने आदेश जारी कर समाहरणालय लिपिक संवर्ग के 47 कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है़ सभी को एक सप्ताह के अंदर नव पदस्थापन स्थल व नव प्रतिनियुक्त स्थल कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है़

विज्ञापन

कोडरमा. डीसी मेघा भारद्वाज ने आदेश जारी कर समाहरणालय लिपिक संवर्ग के 47 कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है़ सभी को एक सप्ताह के अंदर नव पदस्थापन स्थल व नव प्रतिनियुक्त स्थल कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है़ जारी सूची के अनुसार समाज कल्याण एवं जिला पर्यटन शाखा में पदस्थापित प्रधान लिपिक पंकज कुमार को कोडरमा प्रखंड, अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक उदय शंकर बक्शी को परिवहन कार्यालय, अंचल कोडरमा के प्रधान लिपिक जितेंद्र कुमार सिन्हा को भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक तरुण कुमार लाल को स्थापना शाखा के अलावा अतिरिक्त प्रभार अभिलेखागार एवं जनसंपर्क कार्यालय, डोमचांच प्रखंड के प्रधान लिपिक शशिकांत मनि को जिला निर्वाचन शाखा अतिरिक्त सामान्य शाखा, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय के शैलेेंद्र कुमार को कोडरमा अंचल, विधि शाखा के दिलीप कुमार को विधि शाखा कोडरमा का अतिरिक्त प्रभार, मरकच्चो में कार्यरत नागेश्वर राम को जयनगर प्रखंड, निर्वाचन शाखा के गौतम कुमार सिन्हा को जिला उपभोक्ता फोरम प्रतिनियुक्त गोपनीय शाखा, कोडरमा अंचल के शशि कुमार पांडेय को पंचायत शाखा, डोमचांच अंचल के मनोज कुमार चंचल को राजस्व शाखा, जयनगर अंचल के दीपक कुमार को मरकच्चो, कोडरमा अंचल के भुनेश्वर दास को जयनगर, राजेंद्र राय को कोडरमा अंचल, डोमचांच के प्रेम नारायण मेहता को भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय के लालधारी राम को मरकच्चो अंचल, कोडरमा प्रखंड के सुनील रजक को चंदवारा, सतगावां प्रखंड के प्रमोद कुमार बक्शी को स्थापना शाखा, स्थापना शाखा के महेश कुमार राम को जिला आपूर्ति शाखा, जिला उपभेोक्ता फोरम की अनिता देवी को जिला पर्यटन एवं खेल कार्यालय, अंचल कोडरमा के मंटू कुमार कांत को अंचल डोमचांच, स्थापना शाखा के अजय कुमार पांडेय को जिला भू अर्जन शाखा, जयनगर प्रखंड के तानेश्वर राम को जिला कल्याण कार्यालय, जयनगर प्रखंड के टेनी दास को चंदवारा, जयनगर अंचल के पंकज कुमार को जयनगर प्रखंड, जयनगर प्रखंड के आइजक जॉन प्रसाद को डोमचांच प्रखंड, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय के केल्यूपास प्रसाद को कोडरमा प्रखंड, अनुमंडल कार्यालय के संतोष कुमार को स्थापना शाखा, अंचल चंदवारा के प्रवीण कुमार को अनुमंडल कार्यालय, चंदवारा प्रखंड के विपिन कुमार को डोमचांच अंचल, अंचल डोमचांच से विनोद यादव को अंचल जयनगर, आपूर्ति शाखा के मो़ हसनैन को डोमचांच अंचल, स्थापना शाखा के सुनील कुमार यादव को अंचल चंदवारा, जयनगर प्रखंड के मो इंतेखाब आलम को नजारत शाखा, जयनगर प्रखंड के धीरेंद्र प्रसाद को अंचल चंदवारा, डोमचांच अंचल के उपेंद्र प्रसाद को सतगावां अंचल, चंदवारा प्रखंड के रंधीर कुमार को अंचल जयनगर, अंचल जयनगर के संतोष कुमार को जिला आपूर्ति शाखा, कोडरमा प्रखंड के कुमार सौरव को जिला खेल एवं पर्यटन कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय के विशाल कुमार को अनुमंडल कार्यालय कोडरमा, जिला पंचायत शाखा के आदित्य सौरभ को जयनगर अंचल, समाज कल्याण एवं अभियोजन के गौरव कुमार को अंचल डोमचांच, अंचल मरकच्चो के धीरज कुमार पांडेय को अंचल कोडरमा, अंचल चंदवारा के मनीष कुमार राही को अंचल कोडरमा, एसडीओ कार्यालय के प्रहलाद कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, अंचल सतगावां के रामपदारथ कुमार को डोमचांच प्रखंड, जयनगर प्रखंड के संदीप कुमार वर्मा को समाज कल्याण कार्यालय में भेजा गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola