ePaper

फसलों को कीटों से बचाव के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 27 May 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
फसलों को कीटों से बचाव के लिए दिया गया प्रशिक्षण

जिला कृषि पदाधिकारी रविशंकर वर्णवाल ने कृषकों के हित में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. आत्मा द्वारा मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिले के कृषकों को खरीफ मौसम में उन्नत कृषि और फसलों को कीटों से बचाव, उत्पादकता में वृद्धि लाने आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. आत्मा के परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी रविशंकर वर्णवाल ने कृषकों के हित में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. वहीं केवीके की चंचिला कुमारी द्वारा धान और मक्का की उन्नत खेती के लिए किस प्रकार की मिट्टी में किस तरह के बीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा पैदावार हो सके, इस पर विस्तृत जानकारी दी. विषय वस्तु विशेषज्ञ केवीके नुपूर चौधरी ने बीज बोने से पहले बीजोपचार की विधि की जानकारी दी. मौके पर देवरूप घोष, बीटीएम, एटीएम, कृषक मित्र आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola