ई गवर्नेस एवं पंचायत सशक्तीकरण को लेकर प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
ई गवर्नेस एवं पंचायत सशक्तीकरण को लेकर प्रशिक्षण

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों तथा पंचायत सहायकों के लिए ई गवर्नेस प्रशिक्षण, पंचायत सशक्त नेत्री अभियान का प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों तथा पंचायत सहायकों के लिए ई गवर्नेस प्रशिक्षण, पंचायत सशक्त नेत्री अभियान का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को कंप्यूटर, इंटरनेट तथा सरकारी पोर्टल ई ग्राम स्वराज के उपयोग की जानकारी दी गयी. तथा ऑनलाइन फालिंग, रिर्पोटिंग, डेटा इंट्री व डिजीटल माध्यम से योजनाओं के निगरानी की प्रक्रिया समझायी गयी. सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत महिला मुखिया को नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की प्रक्रिया, पंचायत से जुडे कानूनी अधिकारोे तथा ग्राम विकास में उनकी भूमिका पर मार्ग दर्शन दिया गया. इस दौरान मनरेगा, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थी चयन, ऑनलाइन आवेदन तथा प्रगति रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी दी गयी. साथ ही ग्राम सभा संचालन, शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. एक अन्य बैठक अनूसचित जातियों के सर्वागिंण विकास के लिए हुई. कल्याण विभाग द्वारा इनके आर्थिक एवं सर्वागिंण उत्थान को लेकर बैठक की गयी. बैठक में समुदाय के लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, संवैधानिक अधिकारों तथा समाज अवसर की अवधारणा से अवगत कराया गया. इस दौरान शिक्षा, स्वरोजगार, छात्रवृत्ति, आवास, बैंकिंग सेवा की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर बीडीओ गौतम कुमार, प्रधान लिपिक नागेश्वर राम, नाजिर भुवनेश्वर दास, कटिया की मुखिया रेखा देवी, तेतरौन की मुखिया आशा देवी, तमाय की मुखिया सीमा देवी, पंचायत सचिव राजेंद्र चौधरी, महेश किस्कू, सुभाष कुमार पासवान, आशीष पासवान, लक्ष्मण दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola