एनसीसी कैडेटों का प्रशिक्षण सातवें दिन जारी

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों का प्रशिक्षण सातवें दिन जारी

राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा बागीटांड परिसर में ग्रुप हेड क्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेडल के नेतृत्व में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन कमान अधिकारी विजय कुमार ने एनसीसी कैडेटों को नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

कोडरमा. राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा बागीटांड परिसर में ग्रुप हेड क्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेडल के नेतृत्व में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन कमान अधिकारी विजय कुमार ने एनसीसी कैडेटों को नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया. विभिन्न जिलों से आये 720 एनसीसी कैडेट को ड्रिल फायरिंग इंटर बटालियन प्रतियोगिता का आयोजन 22 बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल एंटोनी हेनरी सेलवम की उपस्थिति में करायी गयी. इनमें चयनित छात्रों को थल सेना कैंप के लिए भेजा जायेगा. इसके अलावा मैप रीडिंग फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट टेंट पिचिंग हेल्थ एंड हाइजीन गतिविधियों प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वहीं शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट व्याख्याता सह एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट संतोष कुमार राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा के मार्गदर्शन में 45 झारखंड बटालियन की गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा, एनसीसी ऑफिसर सूरज वर्मा, एनसीसी ऑफिसर मालाइका सिंह, एनसीसी ऑफिसर अनिल कुमार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास कराया जा रहा है. वहीं हवलदार एमिल बारा के द्वारा एनसीसी बायोमैट्रिक संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है. कैंप से संबंधित सभी गतिविधियों पर बटालियन के सूबेदार मेजर अरविंद कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार आलोक कुमार, सूबेदार ए. एन ठाकुर, सूबेदार सुदीप सरकार, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार बलविंदर सिंह नायब, सूबेदार चंदेल कुमार नायब, सूबेदार अशोक मुंडा नायब आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola