खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत

तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिपराडीह पंचायत के गैडा में शुक्रवार को खेत में काम के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया

विज्ञापन

चंदवारा. तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिपराडीह पंचायत के गैडा में शुक्रवार को खेत में काम के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. मृतक की पहचान दिगंबर यादव (पिता-शिवचरण यादव) के रूप में की गयी. बताया जाता है कि दिगंबर व हरेंद्र यादव खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और यह हादसा हुआ. घटनास्थल पर ही दिगंबर की मौत हो गयी. वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया. मृतक के शव का अंत्यपरीक्षण सदर अस्पताल में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola