माघ मेले को लेकर स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

धनबाद रेलमंडल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा ने बताया कि कोडरमा में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार सुरक्षा की कमान संभालेंगे
कोडरमा . प्रयागराज में तीन जनवरी से शुरू हुआ मिनी माघ मेला डेढ़ महीने तक चलेगा. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार से मिनी माघ मेला शुरू हुआ. माघ मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर धनबाद रेल मंडल के कोडरमा जंक्शन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. धनबाद रेलमंडल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा ने बताया कि कोडरमा में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार सुरक्षा की कमान संभालेंगे. गंगा स्नान के लिए कोडरमा जंक्शन से गिरिडीह, हजारीबाग, बरही, बरकट्ठा, बिहार के रजौली, नवादा और आसपास के जिला से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जाने की संभावना है. महाकुंभ के बाद प्रयागराज में यह पहला बड़ा मिनी माघ मेला आयोजित हो रहा है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए धनबाद से कोडरमा के रास्ते प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाने की योजना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




