बेटिकट यात्रियों से 5.61 लाख रुपया जुर्माना वसूला

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
बेटिकट यात्रियों से 5.61 लाख रुपया जुर्माना वसूला

धनबाद रेल मंडल ने बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने को लेकर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. धनबाद रेल मंडल ने बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने को लेकर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया. इस दौरान यात्रियों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी. यह अभियान कोडरमा के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली स्टेशनों पर भी चलाया गया. अभियान के दौरान 1073 यात्री पकड़े गये, जिनसे बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित अनुमति के सफर करने वाले यात्री और बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे. अभियान के दौरान यात्रियों से कुल 5 लाख 61 हजार 918 रुपये जुर्माना वसूला गया. उक्त जानकारी देते हुए वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola