दो मोटरसाइकिल में टक्कर, शिक्षक समेत तीन घायल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
दो मोटरसाइकिल में टक्कर, शिक्षक समेत तीन घायल

मोटरसाइकिल दुर्घटना में उत्क्रमित मवि के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधांशु कुमार चौधरी सहित तीन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

सतगावां. थाना क्षेत्र के पचमोह मेन रोड पर शनिवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में उत्क्रमित मवि के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधांशु कुमार चौधरी सहित तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि शिक्षक सुधांशु कुमार चौधरी बासोडीह की ओर से बाइक (जेएच-09के-7318) से विद्यालय के लिए निकले थे. मुख्य सड़क पर आते ही उनकी बाइक से बुलेट मोटरसाइकिल (बीआर-01जेएल-8999) टकरा गयी. हादसे में बुलेट सवार दो युवकों के अलावा शिक्षक जख्मी हो गये. बुलेट पर डेबोडीह निवासी मो शाहिद व मो ममतहा सवार थे. घटना की सूचना ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को दी, लेकिन एंबुलेंस नहीं आ सका. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. स्थिति गंभीर देख शिक्षक को कोडरमा रेफर किया गया. पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola