ePaper

ग्रिजली कॉलेज में तीन दिवसीय समर कैंप का समापन

Updated at : 27 May 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रिजली कॉलेज में तीन दिवसीय समर कैंप का समापन

कैंप के प्रथम दिन महाविद्यालय द्वारा गोद लिये गांव इंदरवाटांड़ के बच्चों के लिए पूल पार्टी एवं विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. कैंप के प्रथम दिन महाविद्यालय द्वारा गोद लिये गांव इंदरवाटांड़ के बच्चों के लिए पूल पार्टी एवं विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें गांव बच्चों ने उक्त अवसर का भरपूर लुत्फ उठाया. कैंप के द्वितीय दिन गोद लिये गांव के बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट का आयोजन महाविद्यालय स्वयंसेवक रंजीत कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रवीना कुमारी एवं बिपिन सचदेव द्वारा किया गया. तृतीय दिन महाविद्यालय द्वारा बच्चों को करनजीत सलूजा द्वारा निर्मित प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद चैन कुली की मेन कुली मूवी को दिखाया गया. मौके पर महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने कहा कि समर कैंप के आयोजन से बच्चों में मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है तथा अध्ययनरत बच्चों का मानसिक तनाव कम होता है और वे स्वस्थ होते हैं. प्राचार्या डॉ मृदुला भगत ने कैंप के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. कैंप को सफल बनाने में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा, खुशबू कुमारी, डॉ पूजा कुमारी, अनिल दास एवं वाेलेंटियर्स रवि प्रसाद, दीपक कुमार, आलोक कुमार, रोहित कुमार, अमित कुमार, नंदनी कुमारी, बलराम कुमार यादव, ओशो अंशुमन, कुणाल कुमार, अन्ना श्री आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मौके पर इंदरवाटांड़ के बच्चे, बीएड सत्र 24-26 के सभी प्रशिक्षु, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार सिन्हा, डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, संजीत कुमार, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola