ePaper

नवोदय में तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता शुरू

Updated at : 21 Apr 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
नवोदय में तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता शुरू

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोडरमा. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. उदघाटन विद्यालय के प्राचार्य पंकज राणा, जूडो संघ के सचिव प्रिंस मिश्रा ने किया. विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश राणा ने कहा कि पटना संभागीय में जूडो का इतिहास बहुत पुराना नहीं है, लेकिन इन 10 सालों में जूडो जितनी तेजी से पटना संभाग में बच्चों के बीच लोकप्रिय हो रहा है. वह अपने आप तारीफे काबिल है. प्राचार्य ने बच्चों को अच्छा खेलने को प्रेरित किया. उन्होंने स्वागत भाषण में सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता का शुभारंभ जापानी भाषा में हाजमी बोलकर किया. प्रतियोगिता में बिहार झारखंड के 8 नवोदय विद्यालय से 100 जूडो खिलाड़ी शामिल हुए. प्रतियोगिता में खेलते हुए कोडरमा जवाहर नवोदय की टीम आठ स्वर्ण पदक जीतकर पहले ही दिन से प्रतियोगिता में दबदबा बना लिया है. पहले दिन की प्रतियोगिता बालिकाओं का आयोजित किया गया , यह प्रतियोगिता विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रणवीर राय, शारीरिक शिक्षिका सुनीता विष्ट के देख रेख में चल रहा है. प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अपने-अपने जिम्मेवारी निभा रहे हैं. रेफरी की भूमिका प्रिंस मिश्रा, अविनाश कुमार, रानी कुमारी पांडेय, स्कोरर कौशल कुमार, अमित कुमार, टाइम कीपर मिथलेश कुमार निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola