अवैध खनन व परिवहन करनेवालों पर करें कार्रवाई

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
अवैध खनन व परिवहन करनेवालों पर करें कार्रवाई

समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला खनन टॉस्क फोर्स की बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला खनन टॉस्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में डीसी ने कहा कि एनजीटी के आदेश के बाद 15 अक्टूबर तक जिले के सभी बालू घाटों से बालू के खनन पर रोक है. डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि इस अवधि में बालू खनन अथवा परिवहन नहीं हो. इसके लिए सतत निगरानी हो. बैठक में जिले में पत्थर एवं बालू खनिज के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई का निर्देश भी दिया. उन्होंने बालू के भंडारण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही. डीसी ने वन क्षेत्र के अंतर्गत पत्थर, माइका एवं ब्लू स्टोन खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके अलावा खनन पट्टा धारकों एवं क्रशर इकाइयों की प्रदूषण नियंत्रण नियमों के तहत जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही. बैठक में एसपी अनुदीप सिंह, डीएफओ सौमित्र शुक्ला, एसडीओ रिया सिंह, डीटीओ विजय कुमार सोनी, सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola