ePaper

मतगणना को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव

Updated at : 27 Feb 2026 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
मतगणना को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव

नगर निकाय चुनाव को लेकर राजकीय पॉलिटक्निक कॉलेज, बागीटांड कोडरमा में 27 फरवरी को होने वाले मतगणना को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाये रखने व आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

लोकाई के रास्ते से होगा भारी वाहनों, बसों का परिचालन ————————— प्रतिनिधि कोडरमा. नगर निकाय चुनाव को लेकर राजकीय पॉलिटक्निक कॉलेज, बागीटांड कोडरमा में 27 फरवरी को होने वाले मतगणना को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाये रखने व आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देशानुसार इस दिन वाहनों के परिचालन का रूट बदला हुआ रहेगा. जारी सूचना के अनुसार शुक्रवार को बिहार की तरफ से कोडरमा जिला में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों, बसों को बागीटांड से लोकाई की ओर जाने वाले रास्ते से संत क्लेयर्स स्कूल मोड की रूट से आवागमन करना होगा, जबकि तिलैया की ओर से बिहार की ओर जाने वाले भारी वाहनों, बसों को हनुमान मंदिर कोडरमा से संत क्लेयर्स स्कूल मोड के रूट से बागीटांड के रास्ते आवागमन करना होगा. इसके अलावा डोमचांच की ओर से बिहार की ओर जाने वाले भारी वाहनों,बसों को संत क्लेयर्स स्कूल मोड से बागीटांड के रास्ते से आवागमन होगा. एसपी के अनुसार रूट डायवर्जन वाले जगहों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है. प्रत्याशियों व अधिकृत एजेंटों के लिए अलग से पार्किंग स्थल निर्धारित एसपी के अनुसार मतगणना केंद्र के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. प्रत्याशियों व अधिकृत एजेंटों के लिए अलग से पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है. इसके अलावा अवैध रूप से खडे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी. रूट डायवर्जन का आदेश एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगा. इन्हें निर्बाध आवागमन की सुविधा दी जायेगी. साथ ही अस्पताल आने जाने वाले वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर मार्ग प्रदान किया जाएगा. निर्देश के अनुसार विद्यालय बसों व परीक्षा से संबंधित वाहनों को विशेष अनुमति दी जाएगी. एसपी के अनुसार पुलिस शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी मतगणना एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है. आम लोगों से सहयोग की अपेक्षा है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola