मरकच्चो व नवलशाही के चार विद्यालयों में चोरी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मरकच्चो व नवलशाही के चार विद्यालयों में चोरी

अपराधियों ने गुरुवार की रात चार विद्यालयों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

मरकच्चो. अपराधियों ने गुरुवार की रात चार विद्यालयों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने उत्क्रमित मवि बहादुरपूर, उत्क्रमित प्रावि चिलहोटांड़, नवलशाही थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्रावि खेशमी देवीपुर व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय धोबीयाडीह को निशाना बनाया. सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने थाना में आवेदन दिया है. उत्क्रमित मवि बहादुरपुर के प्रधानाध्यापक सुशील राम के अनुसार 19 सितंबर की सुबह विद्यालय का ताला तोड़ दो गैस सिलिंडर, एक डेग, एक जग, एक पेटी अंडा, एक पाइप, बच्चों के खेलने की सामग्री और 15 किलो दाल की चोरी कर ली गयी. वहीं उत्क्रमित प्रावि चिलहोटांड से एक गैस सिलिंडर, एक डेग, एक गमला, चावल समेत अन्य समान की चोरी की गयी. नवलशाही थाना क्षेत्र उत्क्रमित प्रावि खेशमी से एक गैस सिलिंडर व चूल्हे की चोरी हुई है. वहीं उत्क्रमित प्रावि धोबीयाडीह में एक गैस सिलिंडर की चोरी की गयी. इसके पूर्व भी चोरों ने दो दिन पूर्व डुमरडीहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-143 से दो सिलिंडर, 20 किलो चावल व एक किलो तेल की चोरी की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola