जयनगर में चोरी मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोपालडीह में गोसुदेवल फार्म व आंगनबाड़ी केंद्र हरिजन टोला में गत 16 मार्च को हुई चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है़
जयनगर. पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोपालडीह में गोसुदेवल फार्म व आंगनबाड़ी केंद्र हरिजन टोला में गत 16 मार्च को हुई चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र नोनिया 22 वर्ष पिता महेंद्र नोनिया, चंदन पंडित 20 वर्ष पिता मुंशी पंडित व मिथुन पंडित 20 वर्ष पिता राजू पंडित तीनों निवासी गोपलडीह थाना जयनगर शामिल हैं. इनके पास से चोरी का 1.5 एचपी का कॉरमेटन कंपनी का मोटर, एक गैस सिलेंडर, कुकर, लोहा का पाइप व ज्वाइंटर बरामद किया गया है़ पूरे मामले की जानकारी पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर दी है. पुलिस के अनुसार गत दिन फार्म व आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी की घटना हुई थी. इसको लेकर पीड़ित सुनिता देवी व राजू मोदी ने आवेदन देकर थाना में कांड संख्या 56/25 एवं 57/25 दर्ज कराया गया था. अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी व कांड के उद्भेदन के लिए एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर जयनगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर तीन अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया. साथ ही चोरी पानी का मोटर व आंगनबाड़ी के रसोई का सामान बरामद किया. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा सअनि इस्लाम अंसारी व पुलिस बल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




