हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज

Updated:
विज्ञापन
हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज

दिन में तेज धूप और शाम को मौसम सुहावना

विज्ञापन

: दिन में तेज धूप और शाम को मौसम सुहावना झुमरीतिलैया. कोडरमा और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. दिन में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बाद शाम को मौसम सुहावना हो गया. बारिश के साथ तेज गर्जन और हवा ने तापमान को नीचे गिरा दिया. शुक्रवार कोडरमा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग की मानें, तो झारखंड में पांच जून तक मानसून के प्रवेश की संभावना है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देगा और अच्छी वर्षा होगी, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, दिन में तेज धूप, फिर बादल, तेज हवा और हल्की से मध्यम वर्षा. तेज बारिश व वज्रपात को लेकर सतर्क रहें लोग मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, तेज बारिश, वज्रपात और बिजली गुल होने की घटनाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. पिछले दिनों की वर्षा से कोडरमा सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, मानसून इस बार केरल में 25 मई तक पहुंचेगा और झारखंड में पांच से सात जून के बीच दस्तक देगा. एक सप्ताह के भीतर राज्य के सभी जिलों तक मानसून पहुंच जायेगा. यह समय से पहले आगमन होगा और बारिश अच्छी होने की उम्मीद है, इससे खेती-किसानी पर सकारात्मक असर पड़ेगा. विद्यालयों में अवकाश, बच्चे मना रहे छुट्टियों का आनंद 22 मई से सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी हो गयी, जो पांच जून तक चलेगी. कई निजी विद्यालयों में भी 24 मई से कक्षाओं के बाद 20 से 25 दिनों की छुट्टी घोषित की गयी है. विद्यार्थियों को होमवर्क के साथ छुट्टी पर भेजा गया है. छुट्टी के पूर्व कई स्कूलों में पूल डे और पिकनिक का आयोजन हुआ. बच्चे अब नाना-नानी के घर या पिकनिक पर निकल पड़े हैं, कॉलेजों में भी छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, जबकि परीक्षाएं जारी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola