गरीब को नहीं मिला अबुआ आवास, बरसात में बढ़ी परेशानी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
गरीब को नहीं मिला अबुआ आवास, बरसात में बढ़ी परेशानी

अबुआ आवास के कई वास्तविक लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है.

विज्ञापन

सतगावां. अबुआ आवास के कई वास्तविक लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. प्रखंड के खूट्टा गांव निवासी विनोद प्रसाद व पत्नी रेखा देवी को अब तक अबुआ आवास नहीं मिला है. ऐसे में यह दंपती बरसात के दिनों में टूटे-फूटे कमरों में रहने को विवश है. दंपती ने बताया कि पीएम आवास व अबुआ आवास के लिए कई बार आवेदन दिया, लेकिन अब तक आवास नसीब नहीं हो सका है. विनोद प्रसाद मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह घर चला रहा है. वह खुद से आवास बनाने में सक्षम नहीं है. उसने बताया कि प्रधानमंत्री व अबुआ आवास के शुरू होते ही परिवार को आवास की उम्मीद जगी. एक साल पहले आवास के लिए आवेदन दिया. जब कई माह तक कुछ नहीं हुआ, तो फिर से आवेदन दिया. अब करीब एक साल बीतने को है, लेकिन आवेदन पर कार्यवाही नहीं हो पायी है. कार्यालय का चक्कर लगाने से कोई फायदा नहीं हुआ. परिवार के अनुसार बरसात में पूरी रात भींगकर रहना पड़ रहा है. क्या कहते हैं बीडीओ: इस संबंध में बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाइक ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है. फिलहाल रेखा देवी का सर्वे हो गया है. उनका नाम सूची में दर्ज किया जा चुका है. बहुत जल्द परिवार को आवास योजना का लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola