ePaper

जेवर दुकानदार से ठगी कर भागने वाला गिरफ्तार

Updated at : 21 Nov 2024 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
जेवर दुकानदार से ठगी कर भागने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने जेवर दुकानदार से ठगी के मामले का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहपुर जिला भोजपुर बिहार निवासी चंदन कुमार रजक (पिता गुप्ता प्रसाद) के रूप में हुई है़

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. पुलिस ने जेवर दुकानदार से ठगी के मामले का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहपुर जिला भोजपुर बिहार निवासी चंदन कुमार रजक (पिता गुप्ता प्रसाद) के रूप में हुई है़ बताया जाता है कि कोडरमा बाजार स्थित रूपम ज्वेलर्स में 16 नवंबर को दो लोग आये और 1,85,556 रुपये के सोने का जेवर खरीदा. बदले में लगभग 27 ग्राम सोने की चेन दी. झुमरीतिलैया के लैब में जांच कराने पर उक्त चेन नकली पायी गयी. इसके बाद जेवर दुकान संचालक संतोष कुमार सिंह ने कोडरमा थाना में अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 244/24 दर्ज कराया था़ दर्ज मामले के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया़ टीम द्वारा जेवर दुकान के सीसीटीवी फुटेज व अन्य सूत्रों के आधार पर छानबीन करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola