केंद्रीय मंत्री ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की पांच विकास योजनाओं का शिलान्यास किया
चंदवारा. कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को प्रखंड में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. पिपराडीह पंचायत भवन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मनोज साव ने की. संचालन सतीश राणा ने किया. स्वागत भाषण मनोज साव, लखन यादव, सुरेश यादव, द्वारिका राणा, किशोर यादव, दिलीप यादव, सतीश राणा, रमेश यादव ने दिया. मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की पांच विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में विकास की रफ्तार रूके नहीं, इसलिए हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहा है. मेरा प्रयास है कि विकास की रोशनी जन-जन तक पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कांटी गांव श्मशान घाट पर चबूतरा व शेड निर्माण, चरकी पहरी (बिरसोडीह) श्मशान शेड का निर्माण, बड़की धमराय मंडप के पास चबूतरा और शेड निर्माण, गरायडीह (कांको) चबूतरा व शेड निर्माण, पिपराडीह अडवार खेल मैदान में चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यासा किया. मौके पर मुखिया कल्याणी देवी, पूर्व मुखिया धीरज रजक, रमेश यादव, सतीश कुमार, अभिषेक कुमार व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




