धनबाद मंडल ने बिना टिकट के सफर कर रहे यात्रियों से वसूला 6.45 लाख रुपए का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
टिकट जांच करते टीटी. | Prabhat Khabar Network

टिकट जांच करते टीटी. | Prabhat Khabar Network

धनबाद रेल मंडल ने कोडरमा में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 688 बेटिकट यात्रियों से 6.45 लाख रुपये का जुर्माना वसूला. इस दौरान रेलवे ने सभी यात्रियों कोे नियमों का पालन करने की सलाह दी.

विज्ञापन

कोडरमा: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में गुरुवार को व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 688 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले और बिना टिकट बुक किए सामान के साथ सफर करने वाले यात्री शामिल थे.

रेलवे ने यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की दी हिदायत

पकड़े गए इन सभी यात्रियों से रेलवे ने कुल 6,45,315 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल की. रेलवे अधिकारियों ने सभी यात्रियों को भविष्य में वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य रेलवे के राजस्व की सुरक्षा के साथ यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola