पूूर्ण बहुमत की सरकार बनना विकास कार्यों की देन है : झामुमो

Updated:
विज्ञापन
पूूर्ण बहुमत की सरकार बनना विकास कार्यों की देन है : झामुमो

झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो नेतृत्व की इंडिया गठबंधन को 56 सीटों पर मिली जीत के बाद प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है़

विज्ञापन

जयनगर. झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो नेतृत्व की इंडिया गठबंधन को 56 सीटों पर मिली जीत के बाद प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है़ इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव ने कहा कि हेमंत सरकार से झारखंड के विकास की गति और तेज होगी़ यह जीत हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन की संयुक्त जीत. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किये गये कार्यों को प्रदेश की जनता ने तरजीह दी है़ केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है़ पूर्व जिला सचिव श्यामदेव यादव ने कहा कि जनता ने भाजपा को नकारा और झामुमो गठबंधन को स्वीकारा है़ उन्होंने इस जीत के लिए प्रदेश वासियों को बधाई दी है़ वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य संदीप कुमार पांडेय, गंगा प्रसाद यादव, चंद्रदेव यादव, छोटू कुमार यादव, शमशुल अंसारी, रामप्रसाद सिंह, शंकर सिंह, सुधाकर यादव, अनिल वर्णवाल व कामेश्वर भारती ने भी इस जीत को विकास की जीत बताया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola