बंद पड़ी पत्थर खदानों की घेराबंदी कराये सरकार

Updated:
विज्ञापन
बंद पड़ी पत्थर खदानों की घेराबंदी कराये सरकार

कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने विधानसभा में उठाया मामला

विज्ञापन

कोडरमा विधायक डॉ़ नीरा यादव ने विधानसभा में उठाया मामला कोडरमा . जिले के डोमचांच इलाके में बंद पड़े पत्थर खदानों में पानी भरा हुआ है. बंद पड़े खदानों के कारण कई हादसे हुए हैं और लोगों की जान गयी है. इस मामले को कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने विधानसभा में उठाया. उन्होंने खदानों का पटवन में उपयोग करने, घेराबंदी करने या फिर खदान को भर दिये जाने की मांग की है. विधायक ने शून्यकाल में कहा कि आये दिन इन खदानों में डूबने से लोगों की मौत हो रही है. काराखूट गांव में 28 फरवरी को एक महिला की मौत हो गयी. 2024 में डोमचांच थाना क्षेत्र के कुदरा श्मशान घाट के समीप बंद पड़े पत्थर खदान में डूबे काली मंडा निवासी रवींद्र कुमार मेहता का शव सात दिन बाद निकाला जा सका था. इसके पहले नवलशाही थाना क्षेत्र के नवलशाही तुरिया टोला स्थित एक बंद पड़े पत्थर खदान में जमे पानी में रामदेव तुरी की डूबने से मौत हो गयी थी. विधायक डॉ नीरा यादव ने डोमचांच में प्रदर्शन और आंदोलन को लेकर दर्ज मामले को भी वापस लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि डोमचांच नगर पंचायत स्थित वार्ड 5 और वार्ड 13 को फिर से ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन और धरना प्रदर्शन हुआ. इस दौरान वहां के तीन सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार मेहता, शैलेंद्र सिंह और प्रेमांशु कुमार सहित कई अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गयी, जबकि लोगों का विरोध अत्यधिक होल्डिंग टैक्स और विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ था. ऐसे में सरकार उक्त प्राथमिकी को वापस लेकर जन भावना के अनुरूप निर्णय ले. विधायक ने मंगलवार को शून्यकाल में सपही से जानपुर रतनपुर होते हुए सतगावां सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि अभी तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola