केंद्र सरकार पूंजीपतियों की हितैषी है : माले

Updated:
विज्ञापन
केंद्र सरकार पूंजीपतियों की हितैषी है : माले

माले जिला कमेटी की बैठक पिपचो में जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

जयनगर. माले जिला कमेटी की बैठक पिपचो में जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला प्रभारी सीताराम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान पार्टी से नये सदस्यों काे जोड़ने, पार्टी के सभी जन संगठनों का सदस्यता अभियान चलाने सहित 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनने पर विचार-विमर्श किया गया. जिला प्रभारी ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान, श्रमिक व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है. इसमें हजारों की संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया. जिला सचिव ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की हितैषी बन गयी है. कहा गया कि तिलकोरी गांव निवासी बितल साव अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर 30 जनवरी से अपने परिवार के साथ धरना पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है. पार्टी धरना को समर्थन करती है. मौके पर तुलसी कुमार राणा, मुन्ना यादव, अशोक यादव, विनोद पांडेय, राजेंद्र यादव, विजय पासवान, सलीम अंसारी, असगर अंसारी, अशोक यादव, शंभु नाथ वर्मा, शारदा देवी, अफसाना खातून, सुरेंद्र सिंह, बबन मेहता, राजेंद्र मेहता, भागीरथ सिंह, राजेंद्र साव, राजकुमार साव, दशरथ यादव, सरयू यादव, राजेंद्र दास, असगर अंसारी, भोला यादव, चांद अख्तर, असगर अंसारी, मुंशी दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola