ePaper

लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है : प्रधान जिला जज

Updated at : 23 Dec 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है : प्रधान जिला जज

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है, यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दिये गये फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है. कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है. लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती. लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है. लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जहां एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है. वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है. लोक अदालत में कुल पांच बेंचों का गठन किया गया. बेंच संख्या एक में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर व अधिवक्ता सुरेश कुमार, बेंच संख्या दो में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या तीन में सी.जे.एम अमित कुमार वैश व अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या चार में ए सी जे एम् मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा, एवं बेंच संख्या पांच में स्थायी लोक अदालत के सदस्य ममता सिंह एवं कुमारी अनुपमा ने मामले की सुनवाई की. लोक अदालत में पांच बेंचो के माध्यम से कुल 23 वादों का निष्पादन किया गया. मौके पर जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अवर न्यायाधीश तृतीय प्रज्ञा बाजपाई, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया, ज्योत्सना पाण्डेय, नमिता मिंज मुंसिफ मिथिलेश कुमार विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, मनोज मिश्रा, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, पीएलवी रविन्द्र कुमार, पाण्डेय शेखर प्रसाद, नेहा सिन्हा, कंचन कपूर, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola