फरार अभियुक्त घर पर चिपकाया इश्तेहार

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
फरार अभियुक्त घर पर चिपकाया इश्तेहार

लोहाडंडा निवासी के खिलाफ न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

जयनगर. थाना के कांड संख्या 247/24 के फरार अभियुक्त फिरोज आलम (पिता-सगीर खान) लोहाडंडा निवासी के खिलाफ न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने ढ़ोल बजाकर गांव के लोगों को जानकारी दी. वहीं फरार अभियुक्त को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. एएसआइ इस्लाम अंसारी ने बताया कि फिरोज के विरुद्ध न्यायालय ने नोटिस जारी किया है. वहीं थाना कांड संख्या 36/25 में फरार चल रहे शकील अहमद (पिता-शफीक मियां) गरचांच निवासी के विरुद्ध भी न्यायालय ने इश्तेहार जारी किया है. न्यायालय के आदेश के आलोक में एसआइ विकास कुमार ने शकील के आवास पर इश्तेहार चिपकाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola