आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी

Updated at : 17 Jan 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर

विज्ञापन

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर कोडरमा. आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष रामधन यादव, डीएसई अजय कुमार व पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह मौजूद थे. प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी व एसएमसी अध्यक्ष प्रीति वर्मा की देखरेख में आयोजित बैठक का संचालन शिक्षक राजेश पांडेय ने किया. मुख्य अतिथि रामधन यादव ने कहा कि अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों की मेहनत के कारण ही आज कोडरमा का प्रदर्शन पूरे राज्य में सबसे अच्छा है. यह समन्वय और भी मजबूत बनाकर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें. विशिष्ट अतिथि डीएसई अजय कुमार ने अभिभावक-शिक्षक संबंध को कैसे मजबूत बनाकर बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाये, इस पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यालय के प्रदर्शन को सराहते हुए प्रधानाध्यापक को एलुमिनी मीट कराने का निर्देश दिया, ताकि विद्यालय से पढ़कर निकले कामयाब छात्र विद्यालय से जुड़कर न केवल अध्ययनरत बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनें, बल्कि विद्यालय को सहायता देकर संरचनात्मक विकास में भागीदार भी बनें. गोष्ठी में अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों व शिक्षकों की शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर पूजा देवी, सुषमा देवी, महेश सिंह, दीपक कुमार, राधा यादव, गुड़िया देवी, शिक्षक बैजयंती कुमारी, रजनी कुमारी, इरशाद आलम, राजेश पांडेय, ज्योति तिर्की, प्रदीप कुमार, नैतिक कुमार, अमृता सिन्,,नंदनी कुमारी, आदित्य कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola