जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो में फिटनेस का संदेश, छात्रों ने की साइकिलिंग और रोप स्किपिंग

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के जवाहर नवोदय विद्यालय में फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल और रोप स्किपिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

कोडरमा: भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को इंटेलिजेंस फॉर ए स्मार्टर एंड हेल्दीयर इंडिया थीम पर संडे ऑन साइकिल रोप स्किपिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम झारखंड रोप स्किपिंग एसोसिएशन के सहयोग से हुआ. जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो के छात्र छात्राओं ने इस समारोह में भाग लिया.

विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी अमिताभ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे विद्यालय परिसर में की गई. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से शारीरिक रूप से सक्रिय रखना, साइकिलिंग, रोप स्किपिंग, योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना और पर्यावरण के अनुकूल हरित आदत को बढ़ावा देना है.

मौके पर प्राचार्य अश्विनी अमिताभ, कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार, वरीय शिक्षक सतीश कुमार भारती, नंदकिशोर प्रसाद, झारखंड रोप स्किपिंग एसोसिएशन महासचिव अभिषेक आमुखी, सह सचिव करण कुमार, जूडो कोच रानी पांडेय आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola