वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया सम्मान, खाद्य सामग्री भेंट कर लिया आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन
बुजुर्गों को सम्मानित करते प्रेरणा शाखा की महिलाएं. | Prabhat Khabar Network

बुजुर्गों को सम्मानित करते प्रेरणा शाखा की महिलाएं. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया में मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने वृद्धाश्रम में जीवनदाता वंदन उत्सव मनाकर बुजुर्गों का सम्मान किया और सेवा का संदेश दिया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: मारवाड़ी युवा मंच तिलैया प्रेरणा शाखा की ओर से रविवार को वृद्धाश्रम में जीवनदाता वंदन उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और कृतज्ञता का संदेश दिया गया. शाखा की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे माता-पिता तुल्य बुजुर्गों के चरण पखारकर उनका सम्मान किया, आरती उतारी तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

साथ ही उन्हें खाद्य सामग्री भेंट कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सेवा-भाव व्यक्त किया. मौके पर शाखा अध्यक्षा आकृति चौधरी ने कहा कि माता-पिता और बुजुर्ग समाज की सबसे बड़ी धरोहर हैं, उनके त्याग, स्नेह और संस्कारों ने परिवार और समाज की मजबूत नींव रखी है. उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का सम्मान करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का भी प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा आगे भी समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा और संवेदनशीलता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि समाज में मानवीय मूल्यों को और अधिक मजबूती मिल सके.

मौके पर शाखा की सचिव प्रिया अग्रवाल, सारिका लड्ढा, नेहा हिसारिया, नेहा जैन, बीना जैन, कृति चौधरी, मीना हिसारिया, रिचा खटूवाला, ज्योति अग्रवाल आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola